69 वार्ड सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र

बरवाडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने गये 69 वार्ड सदस्यों के बीच में गुरुवार को बीडीओ सह आरओ संजय कुमार ने प्रमाण पत्र दिया. आरओ ने बारी-बारी से निर्विरोध चुने गये उम्मीदवारों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया. इन उम्मीदवारों में बरवाडीह प्रखंड से वार्ड दो से अनिता देवी, वार्ड तीन से दामोदर […]

बरवाडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने गये 69 वार्ड सदस्यों के बीच में गुरुवार को बीडीओ सह आरओ संजय कुमार ने प्रमाण पत्र दिया. आरओ ने बारी-बारी से निर्विरोध चुने गये उम्मीदवारों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया.
इन उम्मीदवारों में बरवाडीह प्रखंड से वार्ड दो से अनिता देवी, वार्ड तीन से दामोदर सिंह, वार्ड नौ से गीता देवी, वार्ड 12 से शीला देवी, खुरा पंचायत के वार्ड छह से रजमतिया देवी, छेंचा पंचायत के वार्ड दो से चिंतादेवी, वार्ड चार से कमेश भुइयां, केड पंचायत से लक्ष्मण सिंह, लाक्षों कुंवर, मालती देवी समेत 40 से अधिक निर्विरोध उम्मीदवार शामिल है.
चुने गये बाकी उम्मीदवारों को नहीं पहुंचने के कारण उन्हें प्रमाण पत्र दूसरे दिन वितरण किया जायेगा. मौके पर एआरओ बीसीओ अनुज कुमार शरण, जेएसएस अजय पांडेय, जीपीएस नंदकिशोर राम समेत प्रखंड के कई कर्मी उपस्थित थे.
128 वार्ड सदस्यों के लिए होगा चुनाव
प्रखंड के 16 पंचायतों में 197 वार्ड सदस्य उम्मीदवार के लिए चुनाव होना था. 69 सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद 128 वार्ड सदस्यों के लिए प्रखंड में 28 को होनेवाली चुनाव में भाग्य का फैसला होगा. प्रखंड में नामांकन के बाद 435 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. जिसमें चार लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया व 69 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये. प्रखंड में 362 वार्ड सदस्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रह गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >