मुखिया के 13 व वार्ड के 56 नामांकन

बालूमाथ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 13 मुखिया व 56 वार्ड सदस्यों ने नामांकन किया. मुखिया पद के लिए जतरी देवी मुरपा, रमेश भगत भगेया, लाला उरांव मासियातु, निर्मल उरांव मारंगलोइया, रीना देवी बालू, रूपो देवी बसिया, सरिता देवी चेताग, समेत 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. वहीं वार्ड सदस्य […]

बालूमाथ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 13 मुखिया व 56 वार्ड सदस्यों ने नामांकन किया. मुखिया पद के लिए जतरी देवी मुरपा, रमेश भगत भगेया, लाला उरांव मासियातु, निर्मल उरांव मारंगलोइया, रीना देवी बालू, रूपो देवी बसिया, सरिता देवी चेताग, समेत 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया.
वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए अमर गंझू, सवित्री देवी, लालदेव तुरी, अनिता देवी, विनोद उरांव, ललिता देवी, सुदामा साव, रवि भगत, अनिता टोप्पो, गुड़िया देवी समेत 56 लोगो ने नामांकन किया. प्रपत्रों की जांच 14 से 16 नवंबर तक प्रखंड सह अंचल कार्यालय में की जायेगी.
नामांकन 14 से: गारू. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशी 14 से 20 नवंबर तक नामांकन करेंगे. निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये: गारू. गारू एवं महुआडांड़ प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव क्षेत्रीय पदों मुखिया व वार्ड सदस्य के प्रत्याशी प्रखंड में पंसस अनुमंडल मुख्यालय महुआडांड़ एवं जिप पद के प्रत्याशी लातेहार अपर समाहर्ता के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे. इसके लिए उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी बाल मुकुंद झा ने गारू प्रखंड में मुखिया पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी (कार्यपालक दंडाधिकारी लातेहार) पुष्कर सिंह मुंडा, वार्ड सदस्य पद के लिए बीडीओ सह सीओ देवगम भगत को निर्वाची पदाधिकारी बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >