ऋण का सदुपयोग व समय पर अदायगी करें : जीएम

लातेहार : उद्योग विभाग पलामू के महाप्रबंधक पीके अंबष्ठ ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवंटित ऋण से चलाये जा रहे कई दुकान एवं प्रतिष्ठान का शुक्रवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उद्योग विभाग लातेहार के प्रबंधक ए टोप्पो भी उपस्थित थे. श्री अंबष्ठ ने ऐसे दुकानदारों को प्रोत्साहित किया. उनका मागदर्शन भी किया. […]

लातेहार : उद्योग विभाग पलामू के महाप्रबंधक पीके अंबष्ठ ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवंटित ऋण से चलाये जा रहे कई दुकान एवं प्रतिष्ठान का शुक्रवार को निरीक्षण किया.
इस दौरान उद्योग विभाग लातेहार के प्रबंधक ए टोप्पो भी उपस्थित थे. श्री अंबष्ठ ने ऐसे दुकानदारों को प्रोत्साहित किया. उनका मागदर्शन भी किया. उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य दुकानदारों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे ऋण का सदुपयोग और निर्धारित समय पर अदायगी भी कर सकें. श्री अंबष्ठ ने निर्धारित मासिक किस्त नियमित जमा करने की अपील की. कहा कि डिफॉल्टी होने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है.
उन्होंने बताया कि वैसे दुकानदार जो इस ऋण को लेकर बेहतर व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है. जिसके तहत 50 हजार रुपये की नकद राशि देने का प्रावधान है. मौके पर उद्योग विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >