चंदवा : ब्रह्मणी दुर्गा मंडप के समीप सोमवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. उदघाटन थानेदार रतन कुमार सिंह, लातेहार जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल रंजन नाथ शाहदेव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव, विस्थापित विकास सहयोग समिति चकला के अध्यक्ष मोफिल खान, सरोज देवी, डीओ होल्डर्स प्रमोद प्रसाद, राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.
जमशेदपुर के म्यूजिकल ग्रुप के दलजीत सिंह व रंजन सिंह ने गणेश वंदना श्री गजानन पधारो घर आंगन…प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद दलजीत, रंजन, मनीष, सूरज, खुशबू व सुनैना ने तेरे दर पे आया हूं…, तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, शिरडी वाले साईं बाबा जैसे गीत प्रस्तुत किये
