लातेहार : शहर के राजहार स्थित गांधी इंटर कालेज में छात्रों का नि:शुल्क डिजिटल लॉकर खोला जा रहा है. इस आशय की जानकारी प्राचार्य डॉ हरि प्रसाद ने दी. श्री प्रसाद ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के प्रयास से यह संभव हो पाया है.
उन्होने महाविद्यालय के छात्र व छात्राअों से आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ कंप्यूटर आपरेटर से संपर्क कर डिजिटल लॉकर खुलवाने की अपील की है.
