प्रखंड व अंचल कर्मियों को कार्य आवंटित

चंदवा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के सफल क्रियान्वयन हेतु उपायुक्त के निर्देश पर चंदवा में प्रखंड सह अंचल कर्मियों को कार्य आवंटित कर दिया गया है. बीडीओ के ज्ञापांक 884 दिनांक 12 अक्तूबर 2015 के तहत नामांकन प्रक्रिया का निष्पादन सुचारु एवं त्रुटिरहित करने के लिए कर्मियों को जिम्मेवारी सौंप दी गयी है. इनमें […]

चंदवा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के सफल क्रियान्वयन हेतु उपायुक्त के निर्देश पर चंदवा में प्रखंड सह अंचल कर्मियों को कार्य आवंटित कर दिया गया है. बीडीओ के ज्ञापांक 884 दिनांक 12 अक्तूबर 2015 के तहत नामांकन प्रक्रिया का निष्पादन सुचारु एवं त्रुटिरहित करने के लिए कर्मियों को जिम्मेवारी सौंप दी गयी है.

इनमें सासंग, बारी, बनहरदी व चेटर पंचायत के अभ्यर्थियों का मतदाता सूची में नाम मिलान हेतु सत्येंद्र प्रसाद सिंह (पंचायत सेवक), लीलाधर पासवान व युगल महतो (रोजगार सेवक), सेरक, कामता, चकला व जमीरा की सूची मिलान हेतु उमाशंकर सिंह (पंचायत सेवक), प्रदीप लोहरा व अरविंद कुमार (रोजगार सेवक), चंदवा पूर्वी व पश्चिमी, बोदा एवं अलौदिया के लिए जयराम राय (पंचायत सेवक), विशाल कुमार व नरेश उरांव (रोजगार सेवक) तथा मालहन, डुमारो, बरवाटोली, लाधुप व हुटाप पंचायत की सूची का मिलान बिनोद उरांव, इसीदोर आंइद (पंचायत सेवक) व शुद्धदेव भगत (रोजागर सेवक) करेंगे. नामांकन शुल्क प्राप्ति एवं निदेशन पत्रों का वितरण नाजिर गुलाम मुस्तफा, सुषमा देवी, ख्रीस्टिना कुजूर (लिपिक) व अनुसेवक विनोद खलखो करेंगे.

मुखिया पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी का सहयोग अंचल निरीक्षक मो अलीमुद्दीन, विरेंद्र टोप्पो व विकास कुमार (राजस्व कर्मचारी), महेश मोची (प्र सहायक सह नाजिर), भिखारी प्रसाद, विजय कुमार (अंचल सहायक), राहुल कुमार (अनुसेवक अंचल), ब्रह्मदेव राम (पंचायत सेवक), सूरज कुमार, प्रकाश कुमार, साकेत कुमार, अरविंद कुमार पांडेय, सत्येंद्र कुमार उरांव, रवि कुमार, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार (जनसेवक) करेंगे. नाम निर्देशन संबंधी प्रतिवेदन संकलित करना व भिजवाने के लिए बद्री प्रसाद व योगेंद्र प्रसाद गुप्ता (पंचायत सेवक), नाम निर्देशन संबंधी सभी कंप्यूटरीकृत निर्धारित प्रतिवेदन तैयार करने हेतु दिनेश कुमार चौधरी व विवेक कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) तथा कोषांगों में सहयोग के लिए संतोष प्रजापति व मो सलीम (अनुसेवक)शामिल हैं.

विधि व्यवस्था संधारण में अरुण कुमार सिन्हा (कनीय अभियंता), कृष्ण कुमार (लिपिक) व रामलखन यादव (पंचायत सेवक) लगाये गये हैं. मीडिया प्रबंधन दिलीप कुमार (जनसेवक) व बद्री प्रसाद (प्रभारी ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक) करेंगे. नाम निदेशन प्रक्रिया के संपूर्ण प्रभार में प्रफुल्ल टेटे (प्र सह पदा) व बद्री प्रसाद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >