लातेहार : पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर कैलाश यादव आैर सदस्य मुकेश यादव काे गिरफ्तार किया है. बालूमाथ निवासी दोनों की गिरफ्तारी साेमवार काे बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकइयाटांड़ ग्राम से हुई है. एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक देसी कट्टा, देसी रायफल, 35 कारतूस, बाइक व दो मोबाइल बरामद किया गया. कैलाश यादव जून 2013 में जेल से बाहर निकला था.
उसने मनिका में टावर जलाने के साथ ही चंदवा व बालूमाथ में लेवी वसूलने की बात स्वीकारी है. इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट व 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
