चंदवा में मलेरिया से एक और मरा

चंदवा (लातेहार) : चंदवा प्रखंड स्थित बोदा पंचायत के सरनाटोली (चिरो) निवासी तिजु गंझू (40) की मलेरिया से मौत हो गयी. तीन अक्तूबर की शाम से उसका इलाज कुम्हारटाेली के नीम-हकीम नंदलाल प्रजापति द्वारा किया जा रहा था. स्थिति बिगड़ने पर परिजन तिजु को चंदवा अस्पताल ले आये. जांच में मलेरिया पीएफ उजागर हुआ. शुक्रवार […]

चंदवा (लातेहार) : चंदवा प्रखंड स्थित बोदा पंचायत के सरनाटोली (चिरो) निवासी तिजु गंझू (40) की मलेरिया से मौत हो गयी. तीन अक्तूबर की शाम से उसका इलाज कुम्हारटाेली के नीम-हकीम नंदलाल प्रजापति द्वारा किया जा रहा था. स्थिति बिगड़ने पर परिजन तिजु को चंदवा अस्पताल ले आये.
जांच में मलेरिया पीएफ उजागर हुआ. शुक्रवार की शाम तिजु ने दम ताेड़ दिया. चेटुआग में तीन, हिसरी में दो व भरी (हेसला) में मलेरिया से तीन लाेगाें की मौत हाे चुकी है. वहीं जिला मलेरिया सह यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एसपी शर्मा लातेहार में जमे हैं. प्रभावित क्षेत्रों में डीडीटी का छिड़काव अब तक नहीं हो सका है.
भरी टोला में मुिखया समेत मलेरिया पीएफ के कुल 58 रोगी पाये गये. मुखिया विफई मुंडा व उनकी पत्नी आशा देवी समेत ग्रामीणों ने 12 रोगियों को चंदवा अस्पताल लाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >