सड़क दुर्घटना में चार घायल

लातेहार : एनएच 75 पर सदर थाना क्षेत्र के डुड़ंगी पुल के पास एक टेंपो व ट्रक की टक्कर में चार यात्री घायल हो गये. टेंपो लातेहार से मनिका जा रहा था. वह डुंड़गी पुल के पास सवारियों को उतार रहा था. इसी क्रम में पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने खड़े टेंपो को टक्कर […]

लातेहार : एनएच 75 पर सदर थाना क्षेत्र के डुड़ंगी पुल के पास एक टेंपो व ट्रक की टक्कर में चार यात्री घायल हो गये. टेंपो लातेहार से मनिका जा रहा था. वह डुंड़गी पुल के पास सवारियों को उतार रहा था. इसी क्रम में पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने खड़े टेंपो को टक्कर मार दी. जिसमें टेंपू चालक अखिलेश यादव (25 वर्ष), मंजू देवी (22 वर्ष), मनोहर यादव (28 वर्ष) व काजल कुमारी (चार वर्ष) को चोट लगी है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. पुलिस ने टेंपो व ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >