बिदिर में अज्ञात बीमारी से बच्ची की मौत, कई आक्रांत

हेरहंज : प्रखंड के बिदिर गांव में अज्ञात बीमारी से वीणा कुमारी (10 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि अजय कुमार, अशोक कुमार, लवकुश कुमार, मीना देवी व पिंटू भुइयां की पत्नी समेत कई लोग पीड़ित हैं. पीड़ितों के अनुसार बुखार के बाद उल्टी व पेट दर्द होता है. मृतका वीणा के पिता केशव गंझू […]

हेरहंज : प्रखंड के बिदिर गांव में अज्ञात बीमारी से वीणा कुमारी (10 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि अजय कुमार, अशोक कुमार, लवकुश कुमार, मीना देवी व पिंटू भुइयां की पत्नी समेत कई लोग पीड़ित हैं. पीड़ितों के अनुसार बुखार के बाद उल्टी व पेट दर्द होता है.
मृतका वीणा के पिता केशव गंझू ने बताया कि सूचना के बाद भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक व कर्मी गांव नहीं पहुंचे. इससे लोगों में रोष है. ग्रामीणों ने सिविल सर्जन से तत्काल चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की है. मालूम हो कि सलैया पंचायत के कटांग गांव के खीराखांड़ टोला में भी अज्ञात बीमारी फैली थी. अब तक यहां शिविर नहीं लगाया गया है. उक्त टोला आदिम जनजाति बहुल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >