याद किये गये पं दीन दयाल उपाध्याय

चंदवा : भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती चंदवा स्थित जय हिंद पुस्तकालय में धूमधाम से मनायी गयी. मंडल भाजपा के नेतृत्व में सर्व प्रथम पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. तत्पश्चात दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष […]

चंदवा : भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती चंदवा स्थित जय हिंद पुस्तकालय में धूमधाम से मनायी गयी. मंडल भाजपा के नेतृत्व में सर्व प्रथम पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. तत्पश्चात दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज कुमार पाठक ने की.
संचालन बृज किशोर लाल कर रहे थे. जिला महामंत्री देव मोहन सिंह, राम वृक्ष चौधरी, राज कुमार साहू, बिनोद कुमार बिनू, दिलीप कुमार, गौरव दुबे, मनीष कुमार, श्रवण प्रसाद, शिव केश्वर यादव, कुलामन साहू, हरिवंश प्रजापति, संजय कुमार, महेंद्र उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे.
बरवाडीह में भी जयंती मनायी गयी : बरवाडीह. सामुदायिक भवन में प्रखंड भाजपा द्वारा जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इकबाल सिंह ने की. कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तसवीर पर मंडल अध्यक्ष व उपस्थित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया. मौके पर वरीय भाजपा कार्यकर्ता द्वारिका प्रसाद ने पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया.भाजपा के अन्य कार्यकत्ताओं ने भी पंडित जी को याद करते हुए आरएसएस में दिये उनके योगदान से सबक लेने पर जोर दिया. मौके पर मंडल अध्यक्ष इकबाल सिंह, मुन्ना प्रसाद गुप्ता समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
महुआडांड़ (लातेहार). प्रखंड भाजपा विधायक प्रतिनिधि की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल की जयंती बाजार स्थित पंचायत भवन के समीप मनायी गयी.
पंडित दीनदयाल के फोटो पर माल्यार्पण व पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम में कहे अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लोगों को जोड़ा गया. विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने बताया कि – अभी तक हमलोगों द्वारा लगभग 1500 लोगों को इस बीमा योजना से जोड़ा जा चुका है. मौके पर मनोज जायसवाल, शंभु प्रसाद, अंतु साव, हीरालाल प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, जगन सिंह, राजेंद्र सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. सांसद प्रतिनिधि जयराम प्रसाद द्वारा भी जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में सुनील प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, सिंपलकुमार, राम जायसवाल, विनोद सिंह, भानू प्रतापनाथ शाह, मोहन यादव, अशोक कुमार समेत कई भाजपा के सदस्य उपस्थित थे.
पंडित जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया : लातेहार . माको डाक बंगला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल जयंती मनायी गयी. भाजपा जिला अध्यक्ष लाल अमितनाथ शाहदेव ने कहा कि पं दीनदयाल के बताये मार्गों पर चलने की जरूरत है.
राकेश दुबे ने कहा कि पं दीनदयाल का विचार था कि जात-पात, भेदभाव को खत्म कर आगे बढ़ना चाहिए. कार्यक्रम में नरेश पाठक महेंद्र कुमार वैद्य, मुकेश पांडेय आदि ने पंडित दीनदयाल के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर प्रेमचंद पांडेय, रवि प्रकाश द्विवेदी, राजन तिवारी, नसीम अहमद, संतोष पासवान, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >