उग्रवादियों ने हेरहंज व चंदवा में सात को पीटा

चंदवा/ हेरहंज (लातेहार) : उग्रवादियों ने हेरहंज व चंदवा प्रखंड में पुलिस मुखबिरी का आराेप लगा कर सात लोगो काे पीटा. पुलिस को सूचना नहीं देने की चेतावनी दी. जख्मी कुछ लोगों को रिम्स भेजा गया है. टीपीसी के उग्रवादियाें हेरहंज के सेरेनदाग गांव में धावा बोला. उग्रवादियों ने ग्राम शिक्षा समिति सेरेनदाग के अध्यक्ष […]

चंदवा/ हेरहंज (लातेहार) : उग्रवादियों ने हेरहंज व चंदवा प्रखंड में पुलिस मुखबिरी का आराेप लगा कर सात लोगो काे पीटा. पुलिस को सूचना नहीं देने की चेतावनी दी. जख्मी कुछ लोगों को रिम्स भेजा गया है. टीपीसी के उग्रवादियाें हेरहंज के सेरेनदाग गांव में धावा बोला. उग्रवादियों ने ग्राम शिक्षा समिति सेरेनदाग के अध्यक्ष बिशुनदेव यादव, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, डोरी के पारा शिक्षक कमलेश यादव, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, सिकिद के पारा शिक्षक संतोष यादव, इश्वरी यादव, मनोज यादव व राम स्वारथ यादव की पिटाई कर दी.
थानेदार योगेंद्र पासवान ने बताया उन्हें मामले की सूचना नहीं मिली है. इधर, चंदवा में बुधवार को अपने को उग्रवादी बता कर मेरठ निवासी फेरीवाले मो इरशाद को पीटा. उसके पास से बाइक, मोबाइल, फाइबर की 15 कुरसियां व रुपये छीन लिये. ज्ञात हो कि गत चार सितंबर को भी माओवादी दस्ते ने सेरेनदाग गांव में तीन ग्रामीणों की मुखबिरी के आरोप में पिटाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >