माओवादियों ने पांच को पीटा

मनिका (लातेहार) : मनिका थाना क्षेत्र के रेवत खुर्द व रेवत कला गांव में रविवार की रात माओवादियों ने पुलिस मुखबिर बता कर पांच लोगों को पीटा. पिटाई से धीरेंद्र यादव का हाथ टूट गया. उन्हें इलाज के लिए मेदनीनगर ले जाया गया है. वहीं योगेंद्र यादव, रमेश यादव, गोविंद राम व राजेंद्र राम का […]

मनिका (लातेहार) : मनिका थाना क्षेत्र के रेवत खुर्द व रेवत कला गांव में रविवार की रात माओवादियों ने पुलिस मुखबिर बता कर पांच लोगों को पीटा. पिटाई से धीरेंद्र यादव का हाथ टूट गया. उन्हें इलाज के लिए मेदनीनगर ले जाया गया है. वहीं योगेंद्र यादव, रमेश यादव, गोविंद राम व राजेंद्र राम का इलाज गांव में ही चल रहा है. माओवादियों की इस कारवाई से ग्रामीण भयभीत हैं.

वह कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. वहीं एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. पर थाने में किसी के द्वारा लिखित सूचना नहीं दी गयी है. पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >