अधिवक्ता परिषद की तदर्थ कमेटी गठित

लातेहार. अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद लातेहार जिला इकाई की तदर्थ कमेटी का गठन वरीय अधिवक्ता राजमणी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गयी. मौके पर परिषद के गुमला व पलामू प्रभारी शिवनाथ अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से लातेहार जिला तदर्थ कमेटी का संयोजक राजमणी प्रसाद को चुना गया. […]

लातेहार. अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद लातेहार जिला इकाई की तदर्थ कमेटी का गठन वरीय अधिवक्ता राजमणी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गयी. मौके पर परिषद के गुमला व पलामू प्रभारी शिवनाथ अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से लातेहार जिला तदर्थ कमेटी का संयोजक राजमणी प्रसाद को चुना गया. जबकि सदस्यों में अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, रमण कुमार महतो, आइ केरकेट्टा, मिथिलेश कुमार सिन्हा, सविता गुप्ता, नरोत्तम कुमार पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, प्रदीप कुमार उपाध्याय एवं प्रमेंद्र पांडेय का चयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >