दो ईंट भट्ठा मालिक पर एफआइआर का निर्देश

लातेहार. अनुमंडल पदाधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि ने जिला मुख्यालय के आसपास स्थित तीन ईंट भट्ठों में छापामारी की. प्रेस वार्ता में एसडीएम ने बताया कि नावागढ़ स्थित टाटा ब्रिक्स चिमनी ईंट भट्ठा द्वारा रायल्टी दिये बगैर मिट्टी का कटाव कर चार लाख कच्चा ईंट बनाया गया है. इस संबंध में भट्ठा मालिक पर एफआइआर करने […]

लातेहार. अनुमंडल पदाधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि ने जिला मुख्यालय के आसपास स्थित तीन ईंट भट्ठों में छापामारी की. प्रेस वार्ता में एसडीएम ने बताया कि नावागढ़ स्थित टाटा ब्रिक्स चिमनी ईंट भट्ठा द्वारा रायल्टी दिये बगैर मिट्टी का कटाव कर चार लाख कच्चा ईंट बनाया गया है. इस संबंध में भट्ठा मालिक पर एफआइआर करने का निर्देश सहायक खनन पदाधिकारी को दिया गया है. चंदवा स्थित बारी गांव में भी विजय सिंह के ईंट भट्ठा पर छापामारी में बिना रायल्टी दिये मिट्टी का कटाव कर दो लाख कच्चा ईंट (स्वाति मार्का) बना मिला. भट्ठा मालिक पर एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.गैस एजेंसी में छापेमारी : एसडीएम ने चंदवा स्थित श्रीराम गैस एजेंसी में भी छापामारी की. गैस गोदाम बंद पाया. कागजात मांगने पर गोदाम प्रबंधक कुछ कागजात ही प्रस्तुत कर सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >