माको मोड़ से लॉरी की चोरी

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के माको मोड़ से सोमवार की रात 12 पहियावाली लॉरी (जेएच 19 ए-1209) चोरी हो गयी. एक पखवारे में शहर में यह तीसरी वाहन चोरी की घटना है. जानकारी के अनुसार सतबरवा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग निवासी अमरेश यादव ने सोमवार को माको मोड़ स्थित गुड्डू गैरेज में वाहन काम कराने […]

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के माको मोड़ से सोमवार की रात 12 पहियावाली लॉरी (जेएच 19 ए-1209) चोरी हो गयी. एक पखवारे में शहर में यह तीसरी वाहन चोरी की घटना है. जानकारी के अनुसार सतबरवा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग निवासी अमरेश यादव ने सोमवार को माको मोड़ स्थित गुड्डू गैरेज में वाहन काम कराने के लिए लाया था. लारी में सह चालक सोया था. रात्रि 12 बजे के आसपास चोर वाहन को सह चालक समेत कब्जे में लेकर रांची की ओर भाग निकले. सह चालक को रांची स्थित रिंग रोड में उतार कर वाहन लेकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सक्रिय हुई. थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने वाहन बरामद कर लेने का दावा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >