सिमरिया़ : रघुवर दास को राज्य के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला़ इस दौरान कार्यकर्ता डीजे की साउंड पर डांस करते हुए सुभाष चौक पहुंच़े इसके बाद संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिठाई बांटी व पटाखे छोड़ें.
मौके पर रवींद्र सिंह, लखन साव, दशरथ महतो, दयानिधि सिंह, कृष्णा पांडेय, लवकुश सिंह, भोला सिंह, दिलीप केसरी, सुबोध पांडेय, अक्षयवट सिंह, बीरेंद्र सिंह समेत कई लोग शामिल थ़े जुलूस में सिमरिया के अलावा लावालौंग, पत्थलगड्डा व टंडवा प्रखंड के लोग भी शामिल थे.
सीएम से पारा शिक्षकों को काफी उम्मीदें
चतरा.जिले के पारा शिक्षकों को भाजपा की बहुमत वाली सरकार व मुख्यमंत्री रघुवर दास से काफी उम्मीदें है़ जिला सह संगठन मंत्री मनोरंजन महाजन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री दास पारा शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से लेंग़े पारा शिक्षकों का स्थायीकरण पर भाजपा सरकार ध्यान देगी़ जिले के पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री श्री दास के बधाई दी है़
