टंडवा : टंडवा प्रखंड की वादियों में भी कई ऐसे धार्मिक व मनोरम स्थल है. जहां लोग पिकनिक का आनंद उठा सकते है़ हजारीबाग व चतरा के सीमांत पर स्थित टंडवा का चुंदरू धाम पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी प्रचलित होता जा रहा है़ बड़की व चुंदरू नदी के समागम पर बने इस मंदिर परिसर में पत्थरों के कटाव का खूबसूरत नजारा है़ यहां पत्थरों के बीच नदी गुजरती है.
जो यहां का आकर्षण का केंद्र है़ यहां चतरा समेत दूसरे जिलों से लोग नये साल का शुभारंभ करने आते है़ प्रखंड के छह किमी की दूरी पर सराढू पथ में अवस्थित धोरधोरवा खावा प्राकृतिक दृश्यों का अनुपम समागम है़ यहां पत्थरों पर बिछा लाल पत्थर का चादर, पत्थरों का कटाव, कलकल बहती नदी व झरना लोगों को खूब आकर्षित करता है़ उरदा गांव में राजा के किलों का खंडहर, रानी का तालाब भी काफी लुभावन है़ बुढवा महादेव मंदिर परिसर के खूबसूरत वादियों को भी लोग खूब पसंद करते है़ इसके अलावा सतपहरी पहाड़, बैगनतरी, सिदपा समेत कई जगहों पर पिकनिक स्पॉट है़
