ठंड व कनकनी से जनजीवन प्रभावित

बरवाडीह. प्रख्ंाड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग परेशान हैं. ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कनकनी व शीतलहरी से व्यवसायी अपनी दुकान देर से खोल रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में नाममात्र […]

बरवाडीह. प्रख्ंाड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग परेशान हैं. ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कनकनी व शीतलहरी से व्यवसायी अपनी दुकान देर से खोल रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में नाममात्र का कंबल वितरण हेतु पहुंचाया गया है. कई वृद्ध व असहाय इस उम्मीद में हैं कि कोई उनकी भी सुने और इस ठंड में कंबल उपलब्ध कराये. इधर, प्रख्ंाड प्रशासन व वन विभाग द्वारा कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है, लेकिन वह नाकाफी है. प्रखंड के कई लोगों व स्वयंसेवी संगठनों ने धर्म प्रेमियों से वृद्ध व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >