लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने मनरेगा योजनाओं में मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने का काम शुरू कर दिया है. उनके निर्देश पर अब मनरेगा मजदूरों के मजदूरी का भुगतान मुखिया एवं पंचायत सेवक द्वारा पंचायत में ही किया जायेगा. मनरेगा प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर एफटीओ (फाइनेंसियल ट्रांसफर ऑर्डर) पंचायत मुखिया एवं पंचायत सेवक द्वारा निर्गत किया जायेगा. जिला मुख्यालय में इसके लिए मुखिया एवं पंचायत सेवक का डिजिटल हस्ताक्षर मंगा लिया गया है. श्री कुमार ने बताया कि इससे पहले एफटीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नाजिर द्वारा जेनरेट किया जाता था. इस प्रक्रिया में मजदूरी भुगतान में विलंब होता था.लातेहार चौथे नंबर पर पहुंचामनरेगा मजदूरों के आधार सीडिंग कार्य में लातेहार जिला चौथे स्थान पर पहुंच गया है. उपायुक्त मुकेश कुमार के योगदान देने के समय लातेहार जिला इस कार्य में 24 वें पायदान पर था. पहले स्थान पर रामगढ़, दूसरे पर हजारीबाग एवं तीसरे स्थान पर खूंटी जिला है.
पंचायत में ही होगा मनरेगा मजदूरों का भुगतान
लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने मनरेगा योजनाओं में मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने का काम शुरू कर दिया है. उनके निर्देश पर अब मनरेगा मजदूरों के मजदूरी का भुगतान मुखिया एवं पंचायत सेवक द्वारा पंचायत में ही किया जायेगा. मनरेगा प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर एफटीओ (फाइनेंसियल ट्रांसफर […]
