छोटे वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला फ्लायर…माओवादी बंद के कारण यातायात प्रभावितएनएच-75 व 99 पर एक भी यात्री बस व मालवाहक ट्रक नहीं चलेचंदवा/बारियातू/हेरहंज/बालूमाथ. शनिवार को माओवादियों का एक दिनी बंद असरदार रहा. बंद से चंदवा, बारियातू, हेरहंज व बालूमाथ प्रखंड में यातायात प्रभावित रहा. सरकारी-गैर सरकारी संस्थान पूर्व की भांति खुले पर उपस्थिति कम दिखी. एनएच-75 व 99 पर एक भी यात्री बस व मालवाहक ट्रक नहीं चले. हालांकि छोटे वाहन चलते दिखे. चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला. चंदवा में सिकनी कोल प्रोजेक्ट, हिंडालको की टोरी साइडिंग, टोरी, परसही व टुढ़ामु कोल साइडिंग में कोयला व बॉक्साइट लदे ट्रक नहीं आये. कामकाज ठप रहा. वाहन नहीं चलने से श्रीराम चौक, नेताजी सुभाष चौक, इंदिरा चौक, टोरी रेलवे स्टेशन में भीड़भाड़ कम दिखी. थानेदार उपेंद्र मंडल सदल-बल गश्ती लगाते दिखे. महुआमिलान व टोरी रेलवे स्टेशन समेत संवेदनशील ठिकानों पर पुलिस तैनात थी. बालूमाथ के मुरपा मोड़, मेन रोड, टमटम टोला बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा. थानेदार अजय कुमार ने संवेदनशील स्थानों पर आरओपी लगा रखा था. बारियातू बस स्टैंड समेत आसपास के इलाके भी बंद से प्रभावित दिखे. फुलसु-डाढ़ा पथ, बालूमाथ-मुरपा-खलारी पथ पर आवागमन कम रहा. टमाटर बाजार में नहीं आ पाया. हेरहंज बस स्टैंड में भी यात्री नहीं दिखे. प्रखंड कार्यालय में भी कोई कर्मी नजर नहीं आये. थानेदार अभय शंकर व सीआरपीएफ के कमांडेंट अमित कुमार जवानों के साथ गश्त लगाते रहे. खबर लिखे जाने तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी.
2....वाहन नहीं चले, यात्री रहे परेशान
छोटे वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला फ्लायर…माओवादी बंद के कारण यातायात प्रभावितएनएच-75 व 99 पर एक भी यात्री बस व मालवाहक ट्रक नहीं चलेचंदवा/बारियातू/हेरहंज/बालूमाथ. शनिवार को माओवादियों का एक दिनी बंद असरदार रहा. बंद से चंदवा, बारियातू, हेरहंज व बालूमाथ प्रखंड में यातायात प्रभावित रहा. सरकारी-गैर सरकारी संस्थान पूर्व की भांति खुले पर उपस्थिति […]
