जनता दरबार में कंबल वितरण की मांग

लातेहार. समाहरणालय मंे आयोजित शुक्रवारीय जनता दरबार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुनी. मनिका प्रखंड के बरवइया ग्राम की वृद्ध महिलाओं ने कंबल वितरण की मांग की. इस संबंध में अपर समाहर्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इसके अलावा इंदिरा आवास में लंबित मजदूरी का […]

लातेहार. समाहरणालय मंे आयोजित शुक्रवारीय जनता दरबार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुनी. मनिका प्रखंड के बरवइया ग्राम की वृद्ध महिलाओं ने कंबल वितरण की मांग की. इस संबंध में अपर समाहर्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इसके अलावा इंदिरा आवास में लंबित मजदूरी का भुगतान, वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन का भुगतान करने की भी मांग की गयी. मौके पर सूचना जनसंपर्क विभाग के सहायक राजेश कुमार एवं अमीना उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >