लापता है एक ट्रैक्टर का चालक

लातेहार. मतदान संपन्न करा कर सुरक्षा कर्मियों की सामग्रियों को लेकर लौट रहे एक ट्रैक्टर का चालक घटना के बाद से लापता है. ज्ञात हो कि बुधवार को लाई-बंदुआ के पास माओवादियों ने आठ ट्रैक्टरों को जला दिया था. घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं लौटा है. ट्रैक्टर […]

लातेहार. मतदान संपन्न करा कर सुरक्षा कर्मियों की सामग्रियों को लेकर लौट रहे एक ट्रैक्टर का चालक घटना के बाद से लापता है. ज्ञात हो कि बुधवार को लाई-बंदुआ के पास माओवादियों ने आठ ट्रैक्टरों को जला दिया था. घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं लौटा है. ट्रैक्टर संख्या जेएच 19 ए-3491 का चालक बिजलू भुइयां (परसही, लातेहार) ने घटना के बाद एक पेड़ में चढ़ कर ट्रैक्टर मालिक ध्रुव पासवान (परसही) को घटना की जानकारी दी थी. वह रास्ता भटक जाने की बात कह रहा था. घटना के दूसरे दिन आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की गयी, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >