पहला वोटर को मिला प्रशस्ति पत्र

25 बीएआर 2पी मतदान पदाधिकारी द्वारा विशिष्ट मतदाता हेमंत ठाकुर को प्रमाण पत्र देतेबरवाडीह. लातेहार जिला प्रशासन द्वारा पहले मतदान करनेवाले को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा से प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों में पहला मतदाता बनने की होड़ रही. सुबह पांच बजे से ही मतदानकर्मी के पहुंचने से पहले मतदाता पहंुच रहे थे. कई […]

25 बीएआर 2पी मतदान पदाधिकारी द्वारा विशिष्ट मतदाता हेमंत ठाकुर को प्रमाण पत्र देतेबरवाडीह. लातेहार जिला प्रशासन द्वारा पहले मतदान करनेवाले को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा से प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों में पहला मतदाता बनने की होड़ रही. सुबह पांच बजे से ही मतदानकर्मी के पहुंचने से पहले मतदाता पहंुच रहे थे. कई मतदान केंद्रों पर तो पहला मतदाता बनने के लिए लोगों में नोक झोंक भी हुई. मुख्यालय के मवि बाजार 17 मतदान केंद्र पर कई लोग पहला मतदाता की होड़ में शामिल थे, लेकिन आदर्श नगर के हेमंत ठाकुर को प्रशस्ति पत्र दिया गया. राजकीय उवि मतदान केंद्र पर मुमताज अंसारी, खुरा मतदान केंद्र संख्या 22 में भुनेश्वर राम, छिपादोहर मतदान केंद्र में मुन्ना गुप्ता को प्रशस्ति पत्र दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >