चंदवा. सरोजनगर स्थित राजकीय बालिका उवि के सामने रविवार की शाम अचानक विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिर गया. तार गिरने से जोरदार आवाज के साथ चिंगारी निकाली. पास के चापाकल पर पानी भर रहे लोग डर कर भागे. इसकी सूचना विद्युत शक्ति उपकेंद्र चंदवा व मानदेय पर तैनात कर्मियों को दी गयी. बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गयी. मोहल्ले वासियों ने सूखे बांस से तार को समेटा. देर रात तक लोगों को सतर्क करते रहे. कई मवेशी व राहगीर तार की चपेट में आने से बचे. सोमवार की सुबह इसकी सूचना सहायक विद्युत अभियंता भास्कर लकड़ा को दी गयी. तब जाकर विद्युत कर्मियों ने तार को ठीक किया. ज्ञात हो कि रविवार की सुबह कामता करबला के पास पूर्व से गिरे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय मो इरशाद की मौत हो गयी थी. इसके पूर्व टुढ़ामू गांव में भी एक महिला की जान चली गयी थी.
बिजली का तार टूटा, हादसा टला
चंदवा. सरोजनगर स्थित राजकीय बालिका उवि के सामने रविवार की शाम अचानक विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिर गया. तार गिरने से जोरदार आवाज के साथ चिंगारी निकाली. पास के चापाकल पर पानी भर रहे लोग डर कर भागे. इसकी सूचना विद्युत शक्ति उपकेंद्र चंदवा व मानदेय पर तैनात कर्मियों को दी गयी. बावजूद कोई […]
