हेलीकॉप्टर से भेजे गये मतदानकर्मी

लातेहार. 25 नवंबर को मतदान संपन्न कराने के लिए संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रविवार को हेलीकॉप्टर से मतदान कर्मियों को भेजा गया. शहर के राजहार स्थित अस्थायी हेलीपैड से मतदान कर्मियों को रवाना किया गया. जानकारी के अनुसार जिले के नेतरहाट, सरयू, कोटाम, कुकू, बारेसाढ़ व गारूके मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मियों को रवाना […]

लातेहार. 25 नवंबर को मतदान संपन्न कराने के लिए संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रविवार को हेलीकॉप्टर से मतदान कर्मियों को भेजा गया. शहर के राजहार स्थित अस्थायी हेलीपैड से मतदान कर्मियों को रवाना किया गया. जानकारी के अनुसार जिले के नेतरहाट, सरयू, कोटाम, कुकू, बारेसाढ़ व गारूके मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया गया. मतदान कमियों को चूड़ा, गुड़, बिस्कुट, सत्तू के अलावा मच्छर नाशक क्वायल व मेडिकल किट दिया गया. धर्मपुर स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में शिविर लगा कर मतदान सामग्री का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >