21 बीएआर 2 पी मुमताज अलीबरवाडीह. कांग्रेस, मुसलिमों की शुभचिंतक नहीं विरोधी रही है. प्रदेश की कांग्रेस गंठबंधन सरकार ने मुसलिमों के हित में एक भी कार्य नहीं किया, जिससे चुनाव में उसकी मदद की जा सके .मोमिनों व मुसलिमों के हित में बात करनेवाले की ही विधानसभा चुनाव में मदद की जायेगी. यह बातें झारखंड मोमिन कांफ्रेंस के केंद्रीय महासचिव सह वरीय कांग्रेस नेता मुमताज अली ने बरवाडीह में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मोमिनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. श्री अली ने कहा कि प्रदेश में 4100 उर्दू शिक्षकों का पद रिक्त है, जिसे आज तक नहीं भरा गया. पूरे प्रदेश में एक भी अंसारी को टिकट न देकर कांग्रेस ने अपनी मुसलिम विरोधी रवैया को उजागर किया है. मौके पर मोमिन कांफ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष अमानत अली, मंजूर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे.
मोमिनों के हित की बात करनेवाले का ही समर्थन : मुमताज
21 बीएआर 2 पी मुमताज अलीबरवाडीह. कांग्रेस, मुसलिमों की शुभचिंतक नहीं विरोधी रही है. प्रदेश की कांग्रेस गंठबंधन सरकार ने मुसलिमों के हित में एक भी कार्य नहीं किया, जिससे चुनाव में उसकी मदद की जा सके .मोमिनों व मुसलिमों के हित में बात करनेवाले की ही विधानसभा चुनाव में मदद की जायेगी. यह बातें […]
