20 लेट-11- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्यलातेहार. लातेहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने छह दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को लाकर त्वरित एवं सुलभ न्याय पाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि मेगा लोक अदालत में न्यायालय में लंबित वाद, एनआइ एक्ट, सत्र न्यायालय, कुटुंब न्यायालय वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना वाद, किशोर न्याय, उपभोक्ता फोरम से संबंधित वाद, स्थायी लोक अदालत से संबंधित वाद, पुलिस, डीटीओ, यूडी केस, म्यूटेशन वाद, बैंक, राजस्व, बिजली विभाग, वृद्धा पेंशन, मनरेगा, श्रम, माप-तौल, खाद्य आपूर्ति, बीएसएनएल, नगर पंचायत एवं वन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निबटारा किया जायेगा.
छह दिसंबर को मामला पेश करने की अपील
20 लेट-11- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्यलातेहार. लातेहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने छह दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को लाकर त्वरित एवं सुलभ न्याय पाने की अपील की है. […]
