लातेहार. लातेहार विस क्षेत्र के चंदवा प्रखंड में 21 नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर जिला प्रशासन ने रूट चार्ट जारी किया है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने बताया कि लातेहार व पलामू से चंदवा जानेवाले वाहनों का ठहराव सिबाटोली स्थित लाह बागान के सामने मैदान मंे होगा. जबकि चतरा व बालूमाथ की ओर से आनेवाले वाहन कामता स्कूल के सामने तथा जगधात्रीनाथ महाविद्यालय मैदान में रुकेंगे. गुमला व लोहरदगा से आनेवाले वाहन कुसुमटोली के कृषि फार्म मैदान में रुकेंगे. श्री उरांव ने बताया कि चंदवा अंचलाधिकारी ने इस संबंध में एक स्कैच जारी किया है.
पीएम के कार्यक्रम को लेकर वाहनों का रूट तय
लातेहार. लातेहार विस क्षेत्र के चंदवा प्रखंड में 21 नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर जिला प्रशासन ने रूट चार्ट जारी किया है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने बताया कि लातेहार व पलामू से चंदवा जानेवाले वाहनों का ठहराव सिबाटोली स्थित लाह बागान के सामने मैदान मंे […]
