बच्चों में सीखने की ललक होनी चाहिए

14 लेट-2- संबोधित करते विनोद कुमार सिंहलातेहार. स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में सीखने की ललक होनी चाहिए. बच्चे मिट्टी के समान होते हैं. उन्हें जैसा रूप दिया जाता है, वैसे ही हो जाते हैं. श्री सिंह करकट ग्राम स्थित सुधा सिन्हा आवासीय पब्लिक स्कूल में बाल दिवस […]

14 लेट-2- संबोधित करते विनोद कुमार सिंहलातेहार. स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में सीखने की ललक होनी चाहिए. बच्चे मिट्टी के समान होते हैं. उन्हें जैसा रूप दिया जाता है, वैसे ही हो जाते हैं. श्री सिंह करकट ग्राम स्थित सुधा सिन्हा आवासीय पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोल रहे थे. मौके पर नपं उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, विद्यालय के निदेशक विजय कुमार सिन्हा व अध्यक्ष गोपाल नगेशिया उपस्थित थे. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत व नाटक प्रस्तुत किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन : बाल दिवस पर चिल्ड्रेन कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य शशिभूषण पांडेय के अलावा कई शिक्षक उपस्थित थे. वहीं लातेहार पब्लिक स्कूल में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >