माओवादियों के बाहरी दस्ते का प्रवेश

लातेहार. जिले के गारू व महुआडांड़ प्रखंड के जंगली क्षेत्र में इन दिनों माओवादियों के बाहरी दस्ता को देखा जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दस्ते में महिलाएं भी हैं. उक्त दस्ता जंगल में जहां ठहरता है, वहां कड़ी सुरक्षा होती है. यह दस्ता गांवों में घूम-घूम कर जानकारी हासिल कर रहा है. दस्ते के […]

लातेहार. जिले के गारू व महुआडांड़ प्रखंड के जंगली क्षेत्र में इन दिनों माओवादियों के बाहरी दस्ता को देखा जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दस्ते में महिलाएं भी हैं. उक्त दस्ता जंगल में जहां ठहरता है, वहां कड़ी सुरक्षा होती है. यह दस्ता गांवों में घूम-घूम कर जानकारी हासिल कर रहा है. दस्ते के लोगों को यहां भाषा की परेशानी हो रही है. गांव का बना खाना भी उन्हें रास नहीं आ रहा है. वे स्वयं खाना बना कर खा रहे हैं. यह दस्ता चोरहा, रोल, मनातू, कुड़पानी आदि जंगल में विचरण कर रहा है. संख्या लगभग 100-150 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >