धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट हो राजद प्रत्याशी को जितायें : शिवव्रत दुबे

चंदवा. बुधवार को इंदिरा चौक पर राजद व झामुमो का चुनाव कार्यालय खुला. राजद कार्यालय का उदघाटन वरिष्ठ कांग्रेसी शिवव्रत दुबे ने किया. उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट होकर राजद प्रत्याशी को जितायें, तभी राज्य का विकास होगा. मौके पर राम प्रवेश यादव, सतेंद्र यादव, मो शकील, मो शमीम, अरुण प्रसाद साहू, राम नरेश […]

चंदवा. बुधवार को इंदिरा चौक पर राजद व झामुमो का चुनाव कार्यालय खुला. राजद कार्यालय का उदघाटन वरिष्ठ कांग्रेसी शिवव्रत दुबे ने किया. उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट होकर राजद प्रत्याशी को जितायें, तभी राज्य का विकास होगा. मौके पर राम प्रवेश यादव, सतेंद्र यादव, मो शकील, मो शमीम, अरुण प्रसाद साहू, राम नरेश यादव, शैलेश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. दूसरी ओर इसी स्थान पर झामुमो कार्यालय का उदघाटन पूर्व सरपंच भुनेश प्रसाद ने किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रवक्ता मनोज चौधरी व जिला उपाध्यक्ष शीत मोहन मुंडा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली. पार्टी का घोषणा पत्र बांटा. मौके पर केंद्रीय सचिव रामदेव गंझू के अलावे प्रखंड अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, परमेश्वर उरांव, हरि भगत, जोहन गंझू, असगर अली, रामपाल उरांव, अनिल उरांव, धनेश्वर उरांव समेत कई लोग मौजूद थे. सबों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मनिका व बालूमाथ में गुरुवार को आयोजित सभा को सफल बनाने का निर्णय लिया. ………………………………भाजपा में 30 व राजद में 15 लोग शामिल 12 चांद 5 : शामिल लोगों का अभिनंदन चंदवा/बारियातू. चंदवा स्थित चुनाव कार्यालय में बुधवार को 30 लोग भाजपा में शामिल हुए. इनमें अजय कुमार चौधरी, मुरली प्रसाद, लाला राय, विनीत शर्मा, प्रदीप राम, सत्य प्रकाश दुबे समेत अन्य शामिल हैं. प्रत्याशी ब्रजमोहन राम ने सबों का माला पहना कर स्वागत किया. वहीं बारियातू में 15 लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. प्रत्याशी विजय राम रविदास ने सबों का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >