अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त किया

बरवाडीह. थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में छापामारी कर अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. अकराही नदी के किनारे चल रहे अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर वहां से बरामद महुआ व अन्य सामान नष्ट कर दिया गया. अखरा, सरइडीह समेत अन्य क्षेत्रों में भी छापामारी कर शराब भट्ठी को […]

बरवाडीह. थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में छापामारी कर अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. अकराही नदी के किनारे चल रहे अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर वहां से बरामद महुआ व अन्य सामान नष्ट कर दिया गया. अखरा, सरइडीह समेत अन्य क्षेत्रों में भी छापामारी कर शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. अभियान में एएसआइ घनश्याम पासवान, अनिल पांडेय व जवान शामिल थे. इधर, छिपादोहर थाना प्रभारी बिरझू गंझू के नेतृत्व में छापामारी कर भट्ठी मुहल्ला व बाजार क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब अड्डे को ध्वस्त किया गया. बरवाडीह एवं छिपादोहर में विस चुनाव को लेकर शराब के अवैध व्यवसाय पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >