2 लेट-2-बैठक में उपायुक्त व अन्य अधिकारीविधानसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त ने तैयारी की समीक्षा कीलातेहार. समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गयी. मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस समेत जिले के सभी आला अधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त ने बूथों तक पहुंचने एवं राजकीय पॉलिटेक्निक तक सील इवीएम जमा करने के लिए समर्पित की गयी रूट चार्ट पर समीक्षा की. उन्होंने वैकल्पिक रूट चार्ट भी तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा हेलीकॉप्टर व रेल रूट चार्ट की भी समीक्षा की गयी. जिले के सभी बीडीओ को स्वयं रूट का स्थल निरीक्षण कर अंतिम प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कलस्टर प्वाइंट तथा वहां उपलब्ध संसाधन एवं कम्यूनिकेशन प्लान के संबंध में भी विचार विमर्श किया. प्रत्येक गांव के 10 जागरूक लोगों (रिटायर्ड शिक्षक, डीलर व मुखिया आदि) का नंबर लेने एवं गांव में उपलब्ध दूरसंचार कंपनी के टावर के संबंध में प्रतिवेदन नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण के उपरांत संवेदनशील बूथ प्रतिवेदन सौंपने एवं अति संवेदनशील बूथों की सूची काफी गहन विचार-विमर्श करने के बाद जारी करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि वैसे बूथ जहां थ्री जी की सेवा उपलब्ध रहेगी उस बूथ की वेब कॉस्टिंग करायी जायेगी. जहां वेब कॉस्टिंग नहीं की जा सकती है, वहां माइक्रो ऑब्जर्वर भेजा जायेगा. वहां की फोटो व वीडियोग्राफी करायी जायेगी. प्रत्येक बीएलओ को अपने-अपने बूथ की 10 फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त ने सभी बूथों पर सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. बूथों का शौचालय साफ एवं चालू रखने का निर्देश दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी.
डीसी ने की बूथ रूट चार्ट की समीक्षा
2 लेट-2-बैठक में उपायुक्त व अन्य अधिकारीविधानसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त ने तैयारी की समीक्षा कीलातेहार. समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गयी. मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस समेत जिले के सभी आला अधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त ने […]
