चंदवा. मुहर्रम को लेकर सोमवार को कामता, बेलवाही, हरैया बाजारटांड़, कुजरी व बुध बाजार समेत कई स्थानों पर छोटकी चौकी का जुलूस निकाला जायेगा. वहीं रविवार को इसलामी अखाड़ा के साथ जुलूस निकाला गया. यह जुलूस टोरी लेवल क्रॉसिंग से वापस लौटा. सोमवार को छोटकी चौकी का जुलूस शहर का भ्रमण करते हुए इंदिरा चौक तक जायेगा. चार नवंबर को ताजिया, सिप्पड़ व झंडे के साथ पहलाम का जुलूस निकाला जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. देर शाम कामता करबला में मिट्टी मंजिल के साथ रस्म अदायगी की जायेगी. जुलूस को लेकर आकर्षक ताजिया बनाया गया है. पहलाम के दिन लोग कई करतब दिखाते हैं. अव्वल प्रतिभागी व ताजियेदारों को पुरस्कृत किया जाता है.
छोटकी चौकी का जुलूस आज, पहलाम कल
चंदवा. मुहर्रम को लेकर सोमवार को कामता, बेलवाही, हरैया बाजारटांड़, कुजरी व बुध बाजार समेत कई स्थानों पर छोटकी चौकी का जुलूस निकाला जायेगा. वहीं रविवार को इसलामी अखाड़ा के साथ जुलूस निकाला गया. यह जुलूस टोरी लेवल क्रॉसिंग से वापस लौटा. सोमवार को छोटकी चौकी का जुलूस शहर का भ्रमण करते हुए इंदिरा चौक […]
