लातेहार. झालसा के निर्देश पर लातेहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एक नवंबर से चलाये जा रहे चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वाहन दो नवंबर को सदर प्रखंड के पोचरा गांव पहुंचा. यहां विभिन्न मामलों के 72 आवेदन प्राप्त हुए. जिसे सुनवाई के लिए संबंधित विभागों में भेज दिया गया. मौके पर प्राधिकार के सचिव मो तौफिकुल हसन ने ग्रामीणों को सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम व दहेज प्रथा निषेध अधिनियम की जानकारी दी. अधिवक्ता सबिता साहू व बी प्रसाद ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए प्राधिकार द्वारा दी जानेवाली सुविधाओं से अवगत कराया. मौके पर पारा लीगल वोलेंटियर शिव प्रसाद यादव समेत कई लोग उपस्थित थे. ग्रामीणों ने न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं से कई जानकारियां हासिल की.
चलंत लोक अदालत में 72 आवेदन आये
लातेहार. झालसा के निर्देश पर लातेहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एक नवंबर से चलाये जा रहे चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वाहन दो नवंबर को सदर प्रखंड के पोचरा गांव पहुंचा. यहां विभिन्न मामलों के 72 आवेदन प्राप्त हुए. जिसे सुनवाई के लिए संबंधित विभागों में भेज दिया गया. मौके पर […]
