30 लेट-1- पकड़े गये लोगों के साथ एसपी व अन्य.देवबार से पकड़ा गया सशस्त्र दस्ते का हार्डकोर सदस्य बाबूलाल भुइयांमाओवादियों को विस्फोटक समेत अन्य जरूरत की सामग्री सप्लाइ करता था लव मेहता 25 जिंदा कारतूस, बिना नंबर की एक बाइक व मोबाइल बरामद प्रतिनिधि, लातेहारपुलिस ने माओवादियों के सशस्त्र दस्ते के एक सदस्य व एक माओवादी समर्थक को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि माओवादियों के सशस्त्र दस्ते के हार्डकोर सदस्य बाबूलाल भुइयां (देवबार, मनिका) के उसके घर आने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष भारती के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. दल द्वारा छापामारी के क्रम में देवबार से बाबूलाल एवं माओवादियों के समर्थक लव कुमार मेहता उर्फ लैलून (अमवाटीकर, छपादोहर) को गिरफ्तार किया गया. उक्त दोनों की निशानदेही पर पतकी जंगल से एसएलआर की 25 जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर की हीरा होंडा पैशन प्रो बाइक व एक मोबाइल बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि बाबूलाल ने कटिया विस्फोट के अलावा गारू, भंडरिया एवं एनएच-75 ब्लास्ट तथा कुकु पुलिस पिकेट फायरिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वह 2011 से माओवादियों का सक्रिय सदस्य था. जबकि लव मेहता माओवादियों को विस्फोटक सामग्री के अलावा वाहन व अन्य जरूरत की सामग्री की सप्लाइ करता था. प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक विवेकानंद ठाकुर एवं थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह उपस्थित थे.
माओवादी समेत दो गिरफ्तार
30 लेट-1- पकड़े गये लोगों के साथ एसपी व अन्य.देवबार से पकड़ा गया सशस्त्र दस्ते का हार्डकोर सदस्य बाबूलाल भुइयांमाओवादियों को विस्फोटक समेत अन्य जरूरत की सामग्री सप्लाइ करता था लव मेहता 25 जिंदा कारतूस, बिना नंबर की एक बाइक व मोबाइल बरामद प्रतिनिधि, लातेहारपुलिस ने माओवादियों के सशस्त्र दस्ते के एक सदस्य व एक […]
