रेल लाइन से युवक का शव बरामद

छिपादोहर. छिपादोहर रेलवे स्टेशन स्थित खंभा नंबर 248/12 के समीप डाउन लाइन पर लगभग 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. शरीर दो भाग में बंटा हुआ था. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. सिर पर चोट के निशान के कारण शिनाख्त […]

छिपादोहर. छिपादोहर रेलवे स्टेशन स्थित खंभा नंबर 248/12 के समीप डाउन लाइन पर लगभग 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. शरीर दो भाग में बंटा हुआ था. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. सिर पर चोट के निशान के कारण शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव बरामद की सूचना छिपादोहर स्टेशन मास्टर ने बरकाकाना रेल पुलिस को दे दी है. समाचार लिखे जाने तक शव रेल लाइन पर पड़ा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >