फुटबॉल टूर्नामेंट एक से

लातेहार. सरना फुटबॉल क्लब नावागढ़ के तत्वावधान में एक नवंबर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी प्रायोजक सह नावागढ़ मुखिया प्रवेश उरांव ने दी. बताया कि टूर्नामेंट मध्य विद्यालय नावागढ़ में आयोजित किया जायेगा. आयोजन की सफलता के लिए एक कमेटी बनायी गयी है. अध्यक्ष नंदन कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष उमेश सिंह, सचिव […]

लातेहार. सरना फुटबॉल क्लब नावागढ़ के तत्वावधान में एक नवंबर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी प्रायोजक सह नावागढ़ मुखिया प्रवेश उरांव ने दी. बताया कि टूर्नामेंट मध्य विद्यालय नावागढ़ में आयोजित किया जायेगा. आयोजन की सफलता के लिए एक कमेटी बनायी गयी है. अध्यक्ष नंदन कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष उमेश सिंह, सचिव उपेंद्र उरांव व अमित तिर्की तथा कोषाध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद को बनाया गया है. टूर्नामेंट को लेकर जीतेंद्र चौधरी, कौशर आलम, प्रियरंजन, संतोष, कुंदन, प्रिय विवेक, वीरेंद्र तूरी, योगेश आदि सक्रिय हैं. टूर्नामेंट में नामांकन के लिए 9334505065, 9798209924 पर संपर्क किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >