बरवाडीह. थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह ग्राम के वीरेंद्र सिंह को अपने ही पुत्र पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह का अपने पुत्र नितेश कुमार सिंह से विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर वीरेंद्र सिंह ने नितेश पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया था. 20 अक्तूबर को नितेश ने इसकी लिखित सूचना बरवाडीह पुलिस को दी थी. थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद के नेतृत्व में आरोपी वीरेंद्र सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लातेहार उपकारा भेज दिया गया.
पुत्र पर गोली चलाने का आरोपी पिता गिरफ्तार
बरवाडीह. थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह ग्राम के वीरेंद्र सिंह को अपने ही पुत्र पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह का अपने पुत्र नितेश कुमार सिंह से विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर वीरेंद्र सिंह ने नितेश पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया […]
