महिलाओं ने निकाली नशा मुक्ति रैली

26 चांद 13 : रैली में शामिल महिलाएं.चंदवा. जिला प्रशासन के निर्देश पर बोदा पंचायत के चिरो गांव में रविवार को मुखिया ललिता देवी के नेतृत्व में नशा मुक्ति रैली निकाली गयी. रैली में शामिल महिलाएं हाथ में नारे लिखी तख्ती लिये हुए थीं. जिस पर हडि़या-दारू बंद करो, नशा-मद्यपान पर अंकुश लगाओ, दारू बेचनेवालों […]

26 चांद 13 : रैली में शामिल महिलाएं.चंदवा. जिला प्रशासन के निर्देश पर बोदा पंचायत के चिरो गांव में रविवार को मुखिया ललिता देवी के नेतृत्व में नशा मुक्ति रैली निकाली गयी. रैली में शामिल महिलाएं हाथ में नारे लिखी तख्ती लिये हुए थीं. जिस पर हडि़या-दारू बंद करो, नशा-मद्यपान पर अंकुश लगाओ, दारू बेचनेवालों होश में आओ लिखा हुआ था. रैली गांव के सरना टोली, मेन टोली, अवराही, तूरी टोला, सुगादोहर मुहल्ले से होकर गुजरी. इसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >