झुंड से अलग हुए हाथी ने दो घरों को क्षतिग्रस्त किया

महुआडांड़ : मंगलवार शाम करीब सात बजे अपने झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी घनी आबादी वाले गढ़बुढ़नी पंचायत के लूरगुमी खुर्द गांव पहुंचा. उक्त हाथी ने यहां न केवल घर में रखे अनाज को चट कर गया बल्कि दो ग्रामीण नवल किशोर नाथ शाह तथा सावित्री देवी के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. […]

महुआडांड़ : मंगलवार शाम करीब सात बजे अपने झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी घनी आबादी वाले गढ़बुढ़नी पंचायत के लूरगुमी खुर्द गांव पहुंचा. उक्त हाथी ने यहां न केवल घर में रखे अनाज को चट कर गया बल्कि दो ग्रामीण नवल किशोर नाथ शाह तथा सावित्री देवी के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सावित्री देवी के घर में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर भी हमला किया, लेकिन बच्चे वहां से भागने में सफल रहे.

हाथी ने चुटिया नदी के किनारे शालू तुरी व रुपचंद्र यादव के खेत में लगे गेंहू की फसल को भी बरबाद कर दिया. इस घटना के बाद गांव में दहशत है. पूरी रात लोग जागते रहें. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी है. पीड़ितों ने वन विभाग से घर व फसल के नुकसान का मुआवजा मांगा है. ग्रामीणों ने बताया कि गत वर्ष भी हाथी ने यहां के ग्रामीणों के घर व फसलों को नष्ट कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >