चंदवा : एसपी माइकल राज एस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानेदार ने सासंग-सेरक-गुरतूर पथ स्थित भेंड़ा टोंगरी के पास अवैध कोयला से लदा 10 चक्का ट्रक (जेएच 02 के/1195) को जब्त किया है.
उक्त ट्रक को हीरो ग्लैमर बाइक (जेएच 19 ए /2470) पर स्कॉट कर रहे मो अयाज आलम, मो रिजवान आलम (कोढ़ास, लातेहार) पकड़े गये, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे. चालक मो तौफीक अता (तोरपा, खूंटी) व मो एसरार अंसारी (कोढ़ास, लातेहार) को पुलिस ने धर दबोचा. चालक मो तौफीक के मुताबिक हरैया खाड़ वन क्षेत्र से कोयला का उत्खनन कर मासियातु में स्टॉक किया जाता था.
इसके बाद मासियातु से एनएच-75 स्थित सासंग तक अवैध कारोबार में लगे लोगों द्वारा स्कॉट किया जाता था. करीब 16 टन कोयला उक्त ट्रक पर लोड है. चिमनी व बंगला ईंट भट्ठा को सप्लाई किये जाने का मामला उजागर हुआ है. छापामारी अभियान में थानेदार के अलावा अनि करुणा सिंह, सअनि शोभन यादव, पंकज कुमार महतो समेत जवान शामिल थे.
इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 86/13 की धारा 379,411,120 (बी) भादवि व 33 वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उक्त ट्रक तोरपा निवासी मो अख्तर की बतायी जा रही है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
