कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के जयनगर रोड स्थित सुधा स्वीट के समीप बाइक की चपेट में आने से सोनू मिश्रा (पिता मुनिलाल मिश्रा) घायल हो गये. बताया जाता है कि उक्त युवक पैदल अपने घर जा रहा था. इसी दौरान बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया.
सीएच स्कूल के पास से बाइक की चोरी
झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के सीएच प्लस टू हाई स्कूल के मैदान के गेट के सामने से दिन-दहाड़े बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है़ उक्त बाइक काली मंडा डोमचांच निवासी कुंदन सिंह की बतायी जाती है. श्री सिंह वर्तमान में विद्यापुरी में रहते हैं. इस संबंध में उन्होंने थाना में आवेदन दिया है. श्री सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह वे सीएच प्लस टू हाई स्कूल मैदान परिसर में लगी पानी टंकी से पानी लाने बाइक (जेएच-12एन-9322) से गये थे़ बाइक उन्होंने सीएच मैदान के गेट के सामने खड़ी की थी़ कुछ देर बाद पानी लेकर वापस आये तो बाइक वहां नहीं थी़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
