मॉडर्न में स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन

छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी.

कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला विद्यालय की वरिष्ठ महिला शिक्षिकाओं अनुराधा सिंह व लक्ष्मी देवी की देखरेख में हुई, जिसमें छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. शिक्षिकाओं ने छात्राओं को बताया कि कैसे वे अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपना कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती हैं. कार्यशाला में छात्राओं ने सवाल भी पूछे. कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित करना था. विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने कार्यशाला के आयोजन के लिए शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी होगी. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि आज के समय में इस तरह के आयोजन से छात्राओं में जागरूकता फैलेगी और वे दूसरी छात्राओं को भी जागरूक करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >