ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरी महिला, मौत

मृतका की पहचान 47 वर्षीया शांति देवी (पति कारू माझी, निवासी नवाडीह, थाना फतेहपुर, गया, बिहार) के रूप में हुई है़

झुमरीतिलैया. कोडरमा स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक महिला गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला की बाद में मौत हो गयी. मृतका की पहचान 47 वर्षीया शांति देवी (पति कारू माझी, निवासी नवाडीह, थाना फतेहपुर, गया, बिहार) के रूप में हुई है़ बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 13546 डाउन लगभग 7:40 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंची़ गाड़ी खुलने के बाद उक्त महिला ने ट्रेन से उतरने की कोशिश की़ इस दौरान वह ट्रेन से गिर गयी. मौके पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के आरक्षी अशोक कुमार पासवान, राजेश कुमार ने महिला को उठा कर प्लेटफार्म पर लाये. ऑन ड्यूटी डॉक्टर को बुलाया व घटना की जानकारी जीआरपी को दी़ सूचना पर पहुंचे रेल डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >