वाहन की छत पर बैठा था युवक, हादसे में गयी जान

गुस्साये लोगों ने की सवारी वाहन में तोड़फोड़

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के झंडा चौक के समीप आनंद विहार होटल के सामने बुधवार की अहले सुबह हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 19 वर्षीय राहुल दास (पिता सहदेव रविदास निवसी अलगडीहा जयनगर) के रूप में हुई है़ बताया जाता है कि युवक सवारी वाहन की छत पर सवार था़ इसी दौरान वाहन ओवरब्रिज के निचले वाले भाग में लोहे से टकरा गया और युवक नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, हादसे के बाद युवक का शव जब सदर अस्पताल लाया गया, तो यहां गुस्साये लोगों ने सवारी वाहन में तोड़फोड़ करते हुए उसके चालक के साथ मारपीट की़ सूचना मिलने पर कोडरमा थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया़ जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन (बीआर01जीए-5255) से लोग जयनगर के अलगडीहा से हजारीबाग के चौपारण बारात गये थे़ वहां से लौटने के क्रम में वाहन झंडा चौक के पास दूसरे साइड की जगह मोहन स्टोर के बगल से प्रवेश कर आगे बढ़ा़ इसी दौरान आनंद विहार होटल के आसपास वाहन ओवरब्रिज के निचले भाग से जा टकराया़ हादसे में वाहन की छत पर बैठा राहुल की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया़ हादसे के बाद दोनों युवकों को उसी सवारी वाहन से लेकर सभी सदर अस्पताल गये, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया़ इसके बाद गुस्साये लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ करते हुए चालक के साथ मारपीट भी की़ घटना को लेकर मृतक युवक के पिता सहदेव रविदास ने तिलैया थाना में आवेदन दिया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >