पिछड़ा वर्ग आरक्षण सर्वे कार्य का सत्यापन करें : डीसी

जिला मुख्यालय स्थित बिरसा सांस्कृतिक भवन में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान अत्यंत पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता निर्धारण को लेकर हुए डोर टू डोर सर्वे कार्य की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने सर्वे में हुई त्रुटियों को सुधारने का निर्देश दिया.

कोडरमा बाजार. जिला मुख्यालय स्थित बिरसा सांस्कृतिक भवन में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान अत्यंत पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता निर्धारण को लेकर हुए डोर टू डोर सर्वे कार्य की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने सर्वे में हुई त्रुटियों को सुधारने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी बीएलओ , अनुश्रवण समिति के सदस्यों और प्रगणकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अत्यंत पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता निर्धारण को लेकर डोर टू डोर किये गये सर्वे कार्य से संबंधित रिपोर्ट का सत्यापन करें. सर्वे कार्य में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, तो उसका अविलंब सुधार करें. बैठक में डीएसओ अविनाश पूर्णेन्दु, डीटीओ विजय कुमार सोनी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी नीतीश कुमार निशांत, डीपीओ अनूप कुजूर, डीएसडब्ल्यूओ कनक कुमारी तिर्की, श्रम अधीक्षक अनिल रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला कृषि पदाधिकारी रविशंकर वर्णवाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, नगर प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा, विनीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >