डोमचांच से रंजीत बनर्जी की रिपोर्ट
कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के सरोनिया में मंगलवार रात एक घर चोरी का शिकार हुआ. चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण और अन्य सामान उड़ा लिया.
सुदामा देवी, पति स्व. शंकर चौधरी ने बताया कि वह मंगलवार की शाम अपनी बेटी के घर पीहरा गयी थी. बुधवार की सुबह जब वह वापस घर पहुंचीं और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गईं, तो देखा कि घर का अंदर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. घर का बिखरा सामान और टूटा ताला देखकर सुदामा देवी सदमे में आ गईं. वर्षों की मेहनत और जमा-पूंजी लुट जाने का ख्याल आते ही उनका दिल दहल गया.
चोरी हुए सामान का विवरण: सोने की चेन, अंगूठी, करीब दस हजार रुपये नकद और कुछ घरेलू बर्तन
जांच करने पर पता चला कि चोर घर से सोने की चेन, अंगूठी, करीब दस हजार रुपये नकद और कुछ घरेलू बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, अज्ञात चोरों की तलाश शुरू
घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
ये भी पढ़ें: JLKM नेता पनेश्वर कुमार महतो लापता, रात 10 बजे से नहीं मिला सुराग
