मोर छड़ी लहराई रे, श्याम का रंग चढ़ गया...

शहर के अड्डी बंगला श्री श्याम बाबा पथ स्थित श्री श्याम मंदिर एवं पानी टंकी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन मंगलवार को बारस की ज्योत प्रज्वलित कर की गयी

झुमरीतिलैया. शहर के अड्डी बंगला श्री श्याम बाबा पथ स्थित श्री श्याम मंदिर एवं पानी टंकी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन मंगलवार को बारस की ज्योत प्रज्वलित कर की गयी.अड्डी बंगला स्थित श्री श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कुणाल बटवाल, प्रेम सोनी, महेश पोद्दार, कैलाश पोद्दार, राजश्री पोद्दार, रवि दाहिमा, राकेश राजपूत, यश दाहिमा, हार्दिक लड्डा सहित अन्य गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में डूबो दिया. मोर छड़ी लहराई रे…, श्याम का रंग चढ़ गया…कर ले भरोसा बाबा दौड़ा-दौड़ा आयेगा…हमारा काम होगा, तुम्हारा नाम होगा… जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के समापन पर मंदिर प्रांगण में फूलों की होली, इत्र वर्षा और महाआरती का आयोजन किया गया. भक्तों ने बाबा श्याम के अलौकिक शृंगार के दर्शन किए और उनकी महाआरती में शामिल होकर दिव्य अनुभूति प्राप्त की. महोत्सव के दौरान महाभंडारा भी आयोजित किया गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर महोत्सव संयोजक आयुष पोद्दार, शिव कुमार पोद्दार, राजकुमार पोद्दार, प्रदीप पोद्दार, पवन पोद्दार, गिरधारी पोद्दार, प्रदीप केडिया, मुकेश भालोटिया, महेश दारुका, श्याम सुंदर सिंघानिया, मनोज केडिया, धीरज जोशी, रंजीता चौधरी, मनोज पिलानिया, गुड्डू भालोटिया, पिंकी खेतान, निशा अग्रवाल, ज्योति शेखावत, किरण देवी, शीतल पोद्दार, सुजाता जोशी, कृतिका मोदी, पिंकी खैतान, उषा शर्मा, प्रिया पोद्दार, संकिता पोद्दार, रितिका पोद्दार, लीलू देवी, दीपेश जेठवा, मनोज जोशी, संजय लड्डा, बीरेंद्र यादव, मनोज जोशी, प्रियंका ओझा, चंद्रशेखर जोशी, बिनोद सिन्हा के अलावा श्याम मित्र मंडल, श्रीराणी सती भक्त समिति, श्री राम संकीर्तन मंडल, श्री हनुमान संकीर्तन मंडल, माहुरी समाज, अग्रवाल समाज, पंजाबी समाज, जैन समाज, महेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज, मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा समेत कई धार्मिक संगठनों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वहीं पानी टंकी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में महावीर खेतान ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने बाबा श्याम, वीर हनुमान, बाबा भोलेनाथ और माता दुर्गा पर आधारित राजस्थानी और भोजपुरी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी. इस दौरान रात्रि में दोनों मंदिरों में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. मंगला आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दो दिवसीय इस आयोजन के दौरान बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंज उठा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >